spot_img
Wednesday, February 4, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशसोनभद्रअखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने चलाया सदस्यता अभियान - 

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने चलाया सदस्यता अभियान – 

-

सोनभद्र- अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव और प्रदेश सचिव डॉ मुकेश श्रीवास्तव ने सोनभद्र जिले का दौरा किया। सोनभद्र में जिला अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव के नेतृत्व में संगठन के दोनों वरिष्ठ पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत हुआ।  दरअसल अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत कायस्थ महासभा की बैठक हर जिले में की जा रही है। उसी क्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रदेश सचिव सदस्यता अभियान को तेज करने के लिए सोनभद्र में जिले के कायस्थ बंधुओं के साथ बैठक की। 

प्रदेश सचिव डॉ मुकेश ने कहा की कायस्थो का इतिहास बहुत गौरवशाली रहा है और हमें अपने इतिहास पर गौरव करना चाहिए।  स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर संविधान निर्माण तक कायस्थों का योगदान महत्वपूर्ण रहा है । लेकिन कुछ साजिशकर्ताओं द्वारा हमारे गौरव को कुचलने का प्रयास किया । लेकिन वह सफल नहीं हो सका। क्योंकि हम भगवान चित्रगुप्त के वंशज हैं और बुद्धि हमें विरासत में मिली है। इसीलिए हमारे कुल को दबा पाना यह नामुमकिन है।  डॉ मुकेश ने सभी कायस्थ बंधुओं को एक साथ खड़े होने की अपील की। 

वही प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने कहा की सदस्यता अभियान जितना तेज होगा संगठन उतना ही मजबूत होगा प्रदेश उपाध्यक्ष ने राजनीतिक भागीदारी को लेकर कायस्थ बंधुओं का आह्वान करते हुए कहा कि हमारी एकता ही हमें हिस्सेदारी दिला सकती है। इसलिए हर हाल में हमें एक साथ कदम से कदम मिलाकर चलना पड़ेगा। वही सदस्यता अभियान को तेज करने की अपील करते हुए कहा कि परिवार के सदस्यों की संख्या जितनी तेजी और मजबूती से बढ़ेगी प्रदेश और देश में उतनी ही मजबूती से हम अपनी राजनीतिक भागीदारी को निश्चित कर सकते हैं ।अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक जिला अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव के आवास पर संपन्न हुई । जिसमें मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, जिला महामंत्री अजय श्रीवास्तव, महिला जिला अध्यक्ष सरिता श्रीवास्तव, उमेश श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव, विन्देश्वरी श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव उर्फ़ संजू दादा, सुनील श्रीवास्तव संजय श्रीवास्तव, ऋषभ श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, आदि मौजूद रहे

spot_img

सम्बन्धित पोस्ट

हमे follow करें

0FansLike
0FollowersFollow
3,913FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

लेटेस्ट पोस्ट