spot_img
Wednesday, February 4, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशसोनभद्रसोनभद्र पुलिस ने ड्रोन से शुरू की निगरानी – आगामी त्योहारों को...

सोनभद्र पुलिस ने ड्रोन से शुरू की निगरानी – आगामी त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

-


सोनभद्र- जनपद में आगामी त्योहारों के मद्देनज़र जिला पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शांति-सौहार्दपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने हाईटेक निगरानी व्यवस्था शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक  अशोक कुमार मीणा के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय/ऑपरेशन के पर्यवेक्षण में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों के माध्यम से कस्बों, संकरी गलियों, संवेदनशील इलाकों और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों की निगरानी की जा रही है। विशेष रूप से जुलूस मार्गों, ताजिया यात्रा और कर्बला स्थलों को फोकस में रखकर ड्रोन से रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है।

सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर  –

पुलिस ने अफवाहों और असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण के लिए सोशल मीडिया सेल को भी एक्टिव मोड में डाल दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैलाए जा रहे झूठे संदेशों, भड़काऊ पोस्ट और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस ने साफ किया है कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आमजन से अपील – सौहार्द बनाए रखें

पुलिस विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी तुरंत नजदीकी थाने या पुलिस कंट्रोल रूम को दें।

जिला पुलिस का कहना है कि त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है और आम जनता से सहयोग की अपेक्षा करता है।

spot_img

सम्बन्धित पोस्ट

हमे follow करें

0FansLike
0FollowersFollow
3,913FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

लेटेस्ट पोस्ट