spot_img
Wednesday, February 4, 2026
spot_img
Homeराज्यउत्तर प्रदेशMP के बाद अब UP में दलित के साथ दुर्व्यवहार, बिजली विभाग...

MP के बाद अब UP में दलित के साथ दुर्व्यवहार, बिजली विभाग के दबंग लाइनमैन ने युवक से की मारपीट फिर चटवाई चप्पल-

-

Sonebhadra- MP में दलित के साथ दुर्व्यवहार का मामला अभी शांत भी नही हुआ था कि अब यूपी के सोनभद्र जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र में एक शर्मसार कर देने वाली घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वारयल हो रहा है । बिजली विभाग में संविदा के पद पर तैनात एक लाइनमैन मामूली विवाद में एक दलित युवक के साथ न सिर्फ मारपीट की बल्कि उठक-बैठक कराकर अपना चप्पल भी चटवाया । सोशल मीडिया में वायरल वीडियो व मिली तहरीर को सज्ञान में लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी संविदा बिजली कर्मी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है ।

दरअसल रावर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र निवासी राजेन्द्र 6 जुलाई को अपने ननिहाल शाहगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में गया था। उस दिन ननिहाल में घर की बिजली खराब थी जिसका फाल्ट ठीक करने के लिए वह सर्च कर रहा था। इसी बीच शाहगंज पावर हाउस पर नियुक्त संविदा कर्मचारी तेजबली सिंह पुत्र रामधनी निवासी ग्राम ओड़हथा थाना शाहगंज वहां आ गया और युवक को लाइन का फाल्ट चेक करते देख गाली-गलौज देते हुए मारपीट करने लगा । लेकिन उससे भी उसका मन नही भरा तो हैवानियत की हदें पार करते हुए उसने दलित युवक से चप्पल भी चटवाई। इसी बीच किसी ने पूरे घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया । वीडियो वायरल होते ही हड़कम्प मच गया । 

spot_img

सम्बन्धित पोस्ट

हमे follow करें

0FansLike
0FollowersFollow
3,913FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

लेटेस्ट पोस्ट