spot_img
Wednesday, February 4, 2026
spot_img
Homeराज्यउत्तर प्रदेशBनारस की MIRACLE गर्ल- बन्द आंखों से बता देती है नोट का...

Bनारस की MIRACLE गर्ल- बन्द आंखों से बता देती है नोट का नम्बर

-

वाराणसी- वाराणसी के लोहता के हरपालपुर गांव की एक छात्रा ने अपने कारनामे से सभी को हैरान कर दिया है । लोहता में रिया तिवारी नाम की 14 साल की कक्षा 10 की छात्रा ने आखों पर काली पट्टी बांधकर हैरत करने वाला कारनामा किया है। उसने बंद आंखों पर पट्टी बांध कर ना केवल साइकिल चलाई, बल्कि नोटो के नंबर भी बता देती है। रिया तिवारी शीतला चिल्ड्रेन स्कूल में 10वी कक्षा में पढ़ती है वो आंख पर पट्टी बांधकर साइकिल चला सकती है आम बच्चों की तरह खेल सकती है, उसके पास कितने लोग खड़े हैं यह बता सकती हैं, खिताबों को पढ़ सकती है तमाम ऐसी चीजें जो आम बच्चे कर सकते हैं वह रिया आंखों पर पट्टी बांधकर कर सकती है  रिया के इस अजब कारनामे को देखकर लोग हैरान और दंग रह जाते है।

रिया तिवारी

रिया तिवारी को लोग मिरेकल गर्ल के नाम से बुला रहे हैं। लेकिन रिया के पिता राजन तिवारी की माने तो ये कोई दैवीय शक्ति नहीं है बल्कि यह मेडिटेशन है जो 3 महीने का एक विशेष कोर्स होता है जिसका नाम है “मिड ब्रेन एक्टिवेशन” जिसकी शिक्षा लेने की उम्र 5 से 15 वर्ष है। बच्चो को योग और मैडिटेशन के माध्यम से एक विशेष शिक्षा दी जाती है। जिससे बच्चों की याददाश्त तेज हो, मेडिटेशन और योग कराया जाता है और आंख पर काली पट्टी बांधकर सबकुछ देखने की कला सिखाई जाती है। 

राजन तिवारी रिया के पिता

रिया के पिता बताते है कि “मिड ब्रेन एक्टिवेशन”  कोर्स से बच्चों में याद करने की क्षमता अधिक हो जाती है जिससे बच्चों की पढ़ने और याद रखने की क्षमता बढ़ जाती है और आने वाले समय में प्रतियोगीता परीक्षाओं में बड़े आसानी से उत्तीर्ण कर सकते हैं। रिया तिवारी के इस कोर्स के बाद लोग उनको मिरेकल गर्ल कहने लगे हैं। जब भी आंखों पर पट्टी बांधकर आम बच्चों की तरह खेलकूद करने के साथ साइकिल चलाती हैं तो लोग देखकर दंग रह जाते।

spot_img

सम्बन्धित पोस्ट

हमे follow करें

0FansLike
0FollowersFollow
3,913FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

लेटेस्ट पोस्ट