spot_img
Saturday, March 21, 2026
spot_img
Homeराज्यउत्तर प्रदेशपशु आहार से लदी ट्रक में लगी आग, 5 किलोमीटर तक...

पशु आहार से लदी ट्रक में लगी आग, 5 किलोमीटर तक दौड़ती रही जलती ट्रक

-

सोनभद्र-  वाराणसी से पशु आहार लेकर झारखंड राज्य के गढ़वा जा रहे ट्रक में शनिवार को सुबह आग लग गई। धू-धूकर जलता ट्रक हाइवे पर 5 किमी तक दौड़ता रहा। ग्रामीणों के शोर मचाने पर चालक की नजर पड़ी तो वह दुद्धी के बीडर गांव के पास ट्रक छोड़कर फरार हो गया। बीच सड़क पर जलते ट्रक को देख लोग सहम गए। मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड ने काफी मशक्कत से आग बुझाई, मगर तब तक ट्रक और उसमें लदा सामान जलकर खाक हो गया । आस पास के ग्रामीणों व राहगीरों ने आग लगने की सूचना कोतवाली पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी। घटना की सूचना मिलते ही सीओ दुद्धी, प्रभारी निरीक्षक सुभाष रॉय, कस्बा चौकी इंचार्ज संजय सिंह और फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। घटना से दुद्धी-हाथीनाला के बीच आवागमन बाधित रहा।

spot_img

सम्बन्धित पोस्ट

हमे follow करें

0FansLike
0FollowersFollow
3,913FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

लेटेस्ट पोस्ट